Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार चुनाव में बरेलवी वोट बैंक ने बदली सियासत, यूपी में नहीं संभले अखिलेश ताे झेलेंगे नाराज़गी: मौलाना रज़वी

सोमवार को एक बयान जारी कर मौलाना बरेलवी ने कहा कि नीतीश कुमार के जदयू–भाजपा के गठबंधन की भारी जीत और कांग्रेस–राजद की हार की असली वजह अब भी कई सियासी दल नहीं समझ पाए हैं। मौलाना रज़वी के अनुसार वक्फ संशोधन बिल के बाद पटना विरोध का केंद्र बना रहा।

17 Nov 2025

बिहार चुनाव में बरेलवी वोट बैंक ने बदली सियासत, यूपी में नहीं संभले अखिलेश ताे झेलेंगे नाराज़गी: मौलाना रज़वी

बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बिहार चुनाव परिणामों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रज़वी बरेलवी ने कहा कि बिहार में बरेलवी वोट ने सियासत की तस्वीर बदली है। यूपी में भी समाजवादी पार्टी को नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

सोमवार को एक बयान जारी कर मौलाना बरेलवी ने कहा कि नीतीश कुमार के जदयू–भाजपा के गठबंधन की भारी जीत और कांग्रेस–राजद की हार की असली वजह अब भी कई सियासी दल नहीं समझ पाए हैं। मौलाना रज़वी के अनुसार वक्फ संशोधन बिल के बाद पटना विरोध का केंद्र बना रहा। इसी दौरान रमजान के समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया था, जिसमें देवबंदी उलमा और बरेलवी उलमा दोनों को निमंत्रण भेजा गया। देवबंदी उलमा ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया, जबकि बरेलवी उलमा बड़ी संख्या में शामिल हुए। रज़वी बरेलवी ने कहा कि इसके कुछ समय बाद बरेलवी केंद्र इदार-ए-शरईया को सरकार में अहम जिम्मेदारियां भी मिलीं। मौलाना का दावा है कि इसी वजह से बिहार में 60 फीसदी बरेलवी मतदाता नीतीश गठबंधन के साथ चले गए, जबकि देवबंदी मत कांग्रेस गठबंधन को मिला।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मौलाना रज़वी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काे भी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, क्याेंकि पूर्व मुख्यम़ंत्री यादव हाल ही में बरेली आए थे, लेकिन उन्होंने दरगाह आला हज़रत पर हाज़िरी नही दी और इससे बरेलवी समाज में नाराज़गी है। मौलाना ने कहा कि यूपी में लगभग 60 फीसदी सुन्नी बरेलवी आबादी को नज़रअंदाज़ करना राजनीतिक रूप से नुकसानदेह साबित हो सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार चुनाव में बरेलवी वोट बैंक ने बदली सियासत, यूपी में नही
सोमवार को एक बयान जारी कर मौलाना बरेलवी ने कहा कि नीतीश कुमार के जदयू–भाजपा के गठबंधन की भारी जीत और कांग्रेस–राजद की हार की असली वजह अब भी कई सियासी दल नहीं सम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News